भुना हुआ मूंगफली खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:46

भुनी हुई मूंगफली के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ-साथ पाचन तंत्र में सुधार ला सकते हैं. यदि आप स्किन की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में मूंगफली को भूनकर सेवन कर सकते हैं. बता दें कि मूंगफली में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद उपयोगी हैं.

भुनी हुई मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान -

टाइप 2 डायबिटीज में लाभकारी - मूंगफली का सेवन करने से महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज (diabetes) का खतरा कम हो सकता है। मूंगफली एक कम ग्लाइसेमिक फूड है, इसे खाने से व्यक्ति का ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

दिल के लिए लाभदायक - मूंगफली का सेवन दिल (heart) की सेहत के लिए उतनी ही अच्छी है जितनी कि अन्य ड्राई फ्रूट्स। मूंगफली के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और इसके साथ ही दिल के रोगों को रोकने में लाभकारी है।

बढ़ सकती है उम्र - जो लोग नियमित रूप से किसी भी प्रकार के मेवे (मूंगफली सहित) खाते हैं, उनमें किसी भी कारण से अकाल मृत्यु की संभावना उन लोगों की तुलना में कम होती है, जो शायद ही कभी नट्स (dry fruits) खाते हैं। मूंगफली वास्तव में मृत्यु दर को कम करती है।

सूजन कम करे - मूंगफली में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो व्यक्ति के आपके पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रहने में मदद करता है।

कैंसर के जोखिम को कम करता है - मूंगफली में गैस्ट्रिक नॉन कार्डिया एडेनोकार्सिनोमा नामक एक निश्चित प्रकार के पेट के कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info